बदायूं : 27 अगस्त। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दातागंज तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भुंडी का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति तथा प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए जनसामान्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को सक्रिय रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

No Previous Comments found.