थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा नवादा स्थित शराब की दुकान पर आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे शांति व्यवस्था भंग करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों, अपराध एवं अपराधियों तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों 1- लकी पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम नागल सोती शहजादपुर, थाना नागल सोती, जनपद बिजनौर 2- कौशल पुत्र सुरेशपाल नि0 लऊआ थाना उझानी जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया ।
*घटना का विवरण—* अभियुक्तगण कम्पोजिट शराब की दुकान, नवादा के पास शराब की खरीद-बिक्री को लेकर आपस में विवाद एवं लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को समझाने एवं शांत कराने का प्रयास किया गया, परन्तु अभियुक्तगण पुलिस के समझाने के बावजूद नहीं माने तथा उत्तेजित होकर पुनः लड़ाई-झगड़े एवं आमदा फसाद होने लगे । मौके की स्थिति एवं शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
No Previous Comments found.