पुलिस मॉडर्न स्कूल, बदायूँ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी।
बदायूँ आज दिनाँक 03.09.2026 को पुलिस मॉडर्न स्कूल, बदायूँ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया । इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में स्कूल पहुंचे और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया । स्कूल में बच्चों द्वारा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सुंदर झूले, पोस्टर, मटकी एवं बांसुरी आदि सजाकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की आकर्षक झांकी तैयार की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुमेध मिलिंद जाधव, IPS, प्र0 द्वारा बच्चों की रचनात्मकता एवं प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई तथा सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस स्टाफ, प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र बत्तरा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा वामा सारथी की सदस्य श्रीमती नीलम उपस्थित रहीं।
No Previous Comments found.