आज पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जिला कार्यालय पहुंच कर गरीबों की आवाज उठाने का निर्देश दिया
बदायूं : जिला बदायूं पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच कार्यालय मोहल्ला जवाहरपुरी जनपद बदायूं में बैठक कर बताया कि गरीब , असहाय और गरीब लोगों को न्याय दिलाने एवं जागरुक करते हुए कहा समाज और कानून दोनों का मुख्य कर्तव्य है। भारतीय संविधान और कानूनी प्रणाली में गरीबों को मुफ्त और निष्पक्ष न्याय दिलाना आज के हालात को देखते हुए गरीब असहाय पीड़ित व्यक्ति न्याय की आस में मंच की तरफ देख रहे हैं। डॉ हरिनंदन सिंह मंडल अध्यक्ष बरेली ने कहा पूरा देश नेतृत्व करने वाले की तलाश कर रहा है, इस अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों की आस विचार मंच की तरफ आशा लगाए हुए हैं । इसलिए भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से प्रभावित होकर विचार मंच की कार्य शैली को देखते हुए सैकड़ो समाजसेविओ एवं विचारक व बुद्धिजीवियों ने सदस्यता लेने के लिए आवेदन किया है इन पीड़ित असहाय लोगों को न्याय दिलाने के लिए यह महानुभाव संकल्पित हुए हैं। ऐसे समाज सेवकों और बुद्धिजीवियों का मंच में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल ने बताया कि इन महानुभावों को दिनांक 6 सितंबर 2026 स्थान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पार्क जनपद बदायूं में समय दोपहर 2:00 बजे सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी और पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच जनपद बदायूं की समस्त कार्यकारिणी उपस्थिति रहेगी बैठक में मंडल उपाध्यक्ष बरेली प्रेम साहू जिला उपाध्यक्ष ऋषि नंदन शर्मा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर श्रीवास्तव जिला सचिव राजू कश्यप रवि कश्यप वरिष्ठ महासचिव हुकुम सिंह चौधरी, वीरपाल प्रजापति कुमरपाल सिंह यादव सहसवान विधानसभा अध्यक्ष मंच के वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे/
रिपोर्टर : राजीव सिंह
No Previous Comments found.