कछला गंगा भागीरथी घाट पर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान करेंगे जल सत्याग्रह

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन हल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने भरी हुंकार भरते हुए कहा कि बदायूं जनपद की तहसीलों में किसानों और मजदूरों के कार्यों में भारी लापरवाही बरती जा रही है। लेखपाल से लेकर राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों द्वारा आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी तहसीलों के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कार्य एक घंटे या एक दिन में हो सकता है, उसे महीनों और वर्षों तक लंबित रखा जाता है। जनपद की विभिन्न तहसीलों में तमाम मामले लंबित पड़े हैं, लेकिन जिला प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। अतुल तोमर ने घोषणा की कि 7 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 9 सितंबर, दिन बुधवार, समय सुबह 11 बजे, स्थान कछला गंगा भागीरथी घाट, बदायूं पर किसान जल सत्याग्रह करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि जिलाधिकारी बदायूं द्वारा किसानों की मांगों पर ठोस और संतोषजनक आश्वासन मिलने के बाद ही जल सत्याग्रह समाप्त किया जाएगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.