अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता का आवाहन
बदायूं - बदायूं-पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच ने मंडलीय कार्यकारिणी की बैठक बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क जिला चिकित्सालय के सामने डॉक्टर हरिनंदन सिंह मंडल अध्यक्ष बरेली की अध्यक्षता में आयोजित की डॉ हरिनंदन सिंह ने मंच के विस्तार आगामी योजनाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ऋषि नंदन शर्मा ने विधानसभा, तहसील, ब्लाक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीति पर विचार विमर्श किया प्रवक्ता रक्षपाल सिंह ने मंच के उद्देश्यों और गतिविधियों को आम जन तक पहुंचाहने पर जोर दिया ,लता पटेल जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ने कहा मंच का उद्देश्य देश हित और जनहित में अपराध एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना तथा संबंधित विभागों के सहयोग से गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना है किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल ने भ्रष्टाचार नशे की तस्करी, महिला उत्पीड़न, जल दोहन, खाद्य पदार्थों में मिलावट और यूरिया व दवाइयो में मिलावट, जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की ।कुंवरपाल सिंह यादव सहसवान विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर मंच से प्रभावित होकर सैकड़ो लोगों को मंच की सदस्यता ग्रहण, कार्ड देकर कराई, फरियाद अली,हुकुम सिंह चौधरी संजय सागर, मंच के पदाधिकारियो की मौजूदगी में वीरपाल प्रजापति, सदस्यता ग्रहण करने वालों में नरदेव यादव, महावीर यादव, राजेश, राजू मौर्य,कुंवरपाल मौर्य, देवप्रकाश मौर्य, रामलाल मौर्य, प्रेम,चन्द मौर्य, स्नेह लता, हरिचरण मौर्य, दिलावर हुसैन दर्जनों लोगों ने सदस्यता ली।
रिपोर्टर - राजीव सिंह
No Previous Comments found.