अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को सौंपा ज्ञापन ।
बदायूं शेड्यूल-K को समाप्त कराने, स्वास्थ्य उपकेंद्रों (HWC) पर फार्मासिस्ट के नए पदों का सृजन करने, NHM में 3 वर्ष से अधिक सेवा दे चुके फार्मासिस्टों के नियमितीकरण और CHO के पद पर फार्मासिस्ट को भी पात्रता देने सहित राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न फार्मासिस्ट हितों के मुद्दों को लेकर आज माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी से तीसरी बार विस्तृत चर्चा की।
> बैठक में केंद्र सरकार से राष्ट्रीय स्तर पर लंबित मांगों को पूरा करवाने की रूपरेखा तैयार की गई और अगले कदम की रणनीति तय की गई।
> इस अवसर पर मेरे साथ ABPA के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह जी,राष्ट्रीय सचिव डॉ राजा राम गंगवार ,प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार जी उपस्थित रहे।
> विष्णु यादव
> प्रदेश महा सचिव, ABPA
> ABPA Pharmacist AnupriyaPatel JPNadda ModiSarkar
माननीया श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री
भारत सरकार, नई दिल्ली
*विषय:* फार्मासिस्ट हितों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर की मांगों के संबंध में ज्ञापन।
महोदया
आज हुई तीसरी सकारात्मक वार्ता के क्रम में हम ABPA की ओर से फार्मासिस्ट संवर्ग की निम्नलिखित न्यायोचित मांगों की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं:
*1. ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स नियम के शेड्यूल-K को समाप्त किया जाए:* शेड्यूल-K के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिना फार्मासिस्ट के दवाओं का वितरण हो रहा है, जिससे जन-स्वास्थ्य और फार्मासिस्ट के रोजगार दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
*2. आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य उपकेंद्र) पर फार्मासिस्ट के पद का सृजन:* प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु प्रत्येक उपकेंद्र पर फार्मासिस्ट का एक अनिवार्य पद सृजित कर नियुक्ति की जाए।
*3. NHM में कार्यरत फार्मासिस्टों का नियमितीकरण:* राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत 3 वर्ष से अधिक समय से निरंतर सेवा दे रहे फार्मासिस्टों को नियमित किया जाए।
*4. CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के पद पर फार्मासिस्ट को पात्र बनाया जाए:* CHO की शैक्षणिक योग्यता में http://B.Pharma / http://D.Pharma को भी शामिल किया जाए, ताकि फार्मासिस्ट की विशेषज्ञता का लाभ स्वास्थ्य प्रणाली को मिल सके।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में इन मांगों पर केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल:
1. श्री शशि भूषण सिंह जी - राष्ट्रीय अध्यक्ष, ABPA . 2 .श्री राजा राम गंगवार राष्ट्रीय सचिव
3. श्री शिव कुमार जी - प्रदेश अध्यक्ष
4. श्री विष्णु यादव जी - प्रदेश महासचिव
संवाददाता शमसुल हसन अंसारी
No Previous Comments found.