दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों के साथ मारपीट के विरोध में पत्रकारों का आक्रोश, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

बदायूँ दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ हुई कथित मारपीट की घटना के विरोध में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों ने विरोध दर्ज कराते हुए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में पत्रकारों ने महिला पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों का कहना था कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके साथ हिंसा, मारपीट एवं अभद्रता की घटनाएं किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यदि पत्रकार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता प्रभावित होगी। संगठन ने मांग की कि घटना में शामिल दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही देशभर में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की ज्ञापन देने बालों में जिलाध्यक्ष सुमित मल्होत्रा, संरक्षक प्रवेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष संजीव पटेल, दिनेश यादव, ब्रजेश कुमार, उदयप्रताप,सैयद तुफैल अहमद, विनीत वर्मा, सौरभ गुप्ता, जगतपाल सिंह, मुकेश कुमार, संदीप तोमर, अंशुल गुप्ता,अवनी माहेश्वरी, मनीष्कांत शर्मा, विनय राणा, अतुल पटेल, सूर्यंम पटेल, आनंद प्रकाश, समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.