स्कूली बच्चों के लिए सुरक्षित यातायात के दृष्टिगत स्कूली वाहनों के लिए चलाया जाएगा सेफ फ्यूचर 3.0 अभियान।
शासन एवं जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों के सुरक्षात्मक यातायात के दृष्टिगत दिनांक 14.09.2026 से 19.09. 2026 तक के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट एवं यांत्रिक रूप से वाहन स्वस्थ है अथवा नहीं, की जांच की जाएगी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन)श्री हरिओम के द्वारा अवगत कराया गया है कि इस अभियान के लिए परिवहन विभाग बदायूं द्वारा चार टीमों का गठन किया जाएगा, जो स्कूलों में जा जाकर वाहनों को यांत्रिक रूप से चेक करेंगे, जिन वाहनों की यांत्रिक कंडीशन ठीक नहीं है या खराब है उनको सुधारात्मक कार्रवाई हेतु स्कूल प्रशासन को निर्देशित करेंगे, साथ ही ऐसा न करने पर प्रवर्तन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, यह अभियान पुलिस,जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं के संयुक्त सहयोग से संपादित किया जाएगा, इसके लिए परिवहन आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश द्वारा मिशन सेव फ्यूचर 3.0 का प्रोग्राम जारी कर दिया गया है सभी स्कूल संचालको एवं स्वामियों से अनुरोध है कि वह अपने स्कूल में संचालित वाहनों की फिटनेस जल्द से जल्द कराए,जो भी प्रपत्र अपूर्ण है उनको पूर्ण करें, सड़क सुरक्षा में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें,।
No Previous Comments found.