पूर्व कमिशनर बाबा हरदेव सिंह संगठन विचार मंच बदायू के मण्डल अध्यक्ष द्वारा ज्ञापन
बदायूं : 14.9.2026 पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच बदायूं के कार्यकर्ता बरेली मंडल अध्यक्ष डॉक्टर हरिनंदन सिंह एवं जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों की वैधानिक मांगों व समस्याओं को हल कराने के लिए श्री मान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया से मिले और पीड़ित व्यक्तियों एवं परिवारों की समस्याओं को लेकर अवगत कराया दिनांक 30 /6./2026 से 1 /8/.26 तक पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बैनर तले पीड़ित परिवारों द्वारा अपनी वैधानिक मांगों को लेकर धरना दिया था धरना के दौरान श्रीमान पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर बदायूं ने संगठन का मांग पत्र ग्रहण किया और दिनांक 1 /8./2026 को श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूं ने मंच का ज्ञापन लेते हुए ज्ञापन की वैधानिक मांगों व समस्याओं को हल करने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराया था, लेकिन आज तक ज्ञापन की किसी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ , श्रीमान जी को अवगत कराते हुए मंडल अध्यक्ष बरेली डॉक्टर हरिनंदन सिंह ने बताया थाना सिविल लाइन बदायूं के मुकदमा अपराध संख्या 32 / 2025 जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच बदायूं के निरीक्षक श्री अजब सिंह द्वारा की जा रही है और उन्होंने नामित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी की तहरीर थाना सिविल लाइन बदायूं को दिनांक 20.8.2026 को प्रेषित की है लेकिन थाना सिविल लाइन की चौकी नवादा के प्रभारी ने अब तक केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की है अभी बाकी शेष बचे वांछित आरोपिओ को गिरफ्तार नहीं किया गया है जबकि उनकी उपस्थिति की सूचना कई बार थाना सिविल लाइन की पुलिस और नवादा चौकी के प्रभारी महोदय को दी गई है क्राइम ब्रांच से प्रेषित तहरीर दिनांकित 20.8.2026 का निष्पादन यथाशीघ्र कराने। एवं थाना सिविल लाइन बदायूं के मुकदमा अपराध संख्या 210/ 2026 की वादिनी श्रीमती स्नेह लता जिसको उसके पुत्र शिव कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री दुर्विजय सिंह निवासी ग्राम दहेमी थाना सिविल लाइन जिला बदायूं ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है और गुप्त तरीके से उनके लैट्रिन और बाथरूम की तरफ अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर असील वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है महिला दर-दर भटक रही है लेकिन थाना सिविल लाइन की पुलिस विधवा महिला को कोई न्याय नहीं दिला रही है जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने श्रीमान जी को बताया की ग्राम रहमा मजरा मुराव गोटिया थाना बिनावर जनपद बदायूं के निवासी इमरान पुत्र दिलावर की चैलेंज के साथ की गई हत्या को दिनांक 20.8.2025 को एक पुराने मुकदमा अपराध संख्या 97/ 2025 थाना बिनावर में समझौते का दबाव बनाने की रिकॉर्डिंग इमरान के परिवार के पास है समझौता न होने पर समस्त आरोपियों लोगों ने इमरान की हत्या कर दी जिसका मुकदमा अपराध संख्या 146 / 2025 थाना कुबरगांव बदायूं में पंजीकृत है लेकिन सजायाफ़्ता अपराधियों के पुलिस से साठ, गांठ के कारण गिरफ्तारी कार्यवाही शून्य है और पिछले दिए गए ज्ञापनों की भी समस्याओं को अवगत कराते हुए शीघ्र निस्तारण करने का आग्रह किया इस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने तुयरित कार्रवाई के आदेश अधीनस्थों को दे दिए और भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा इस मौके पर बरेली मंडल उपाध्यक्ष प्रेम साहू जिला उपाध्यक्ष ऋषि नंदन शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी फरियाद अली अल्वी, बरेली मंडल महासचिव हुकम सिंह चौधरी, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष लता पटेल, महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष रामबेटी,वीरपाल प्रजापति, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अतुल पटेल, युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पियूष पटेल, युवा प्रकोष्ठ के जिला महासचिव हिमांशु,और पीड़ित व्यक्ति विनेश सिंह, दिलावर हुसैन, गुलसाना उदयवीर सिंह, एवं तमाम गणमान्य लोग व पीड़ित परिवारों के परिजन साथ रहे
रिपोर्टर : राजीव सिंह
No Previous Comments found.