सहसवान में जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार।
बदायूँ सहसवान क्षेत्र के ईसापुर नवादा पेट्रोल पंप के पास जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।
पीड़ित रमजानी उर्फ बानो पत्नी शमशाद, इरशाद अली, शाने अली, जाने अली और इरफान अली का आरोप है कि उनकी गाटा संख्या 10मि / 0.240 की जमीन पर विपक्षी पक्ष द्वारा कथित तौर पर पक्का निर्माण कराया जा रहा है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी निजी जमीन पर बिना सहमति के निर्माण सामग्री गिराकर लेंटर डाला जा रहा है। विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित परिवार के अनुसार इस संबंध में थाना सहसवान में प्रार्थना पत्र दिया गया है। उनका कहना है कि अभी तक मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते निर्माण कार्य जारी है।
पीड़ित परिवार ने प्रभारी निरीक्षक सहसवान से मामले की जांच कर जमीन की पैमाइश कराने और कथित अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग की है।
वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष आना अभी बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
No Previous Comments found.