17 सितम्बर से शुरु होगा सेवा संकल्प अभियान।

बदायूँ: 16 सितम्बर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरन्तर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने हेतु दिनांक 17 सितम्बर, 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के प्रथम दिन 17 सितम्बर को मा0 प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेवा दिवस-आर्शीवाद का दीया के रूप में मनाया जाएगा। डायट स्थित ऑडिटोरिम में अपरान्ह 03ः30 बजे से मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके मुख्य अथिति श्री बी0एल0 वर्मा जी, माननीय राज्यमंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं सामाजिक न्याय, अधिकारिता, भारत सरकार होंगे। गुरुवार को सभी निर्मित परियोजनाओं, कछला एवं अटेना गंगा घाट प्रमुख मंदिरों, विद्यालयों व महाविद्यालयों, चिकित्सालयों तथा 1037 ग्राम पंचायतों, 21 नगर पालिका/नगर पंचायतों में सांय 07 बजे दीया प्रज्जवलित किए जाएंगे। लाभार्थीपरक योजना, किसान सम्मान निधि अन्तर्गत 410928, विधवा पेंशन योजनान्तर्गत 66605, वृद्धा पेंशन योजनान्तर्गत 76444, दिव्यांगजन पेंशन योजनान्तर्गत 20388, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजनान्तर्गत 44766 कुल लगभग पांच लाख से अधिक लाभार्थियों के घरों में दीप प्रज्जवलित होंगे। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त तहसीलों एवं डायट ऑडिटोरियम में दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग में पंजीकृत 297 दिव्यांगजन लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। समस्त तहसीलों एवं डायट ऑडिटोरियम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 500 टूलकिट भी वितरित की जाएंगी। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी सूचना विभाग द्वारा लगाई जाएगी तथा अन्य विभागों द्वारा भी अपने-अपने स्टॉल्स डायट स्थित ऑडिटोरिम में लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सम्बंधित अधिकारियो दायित्व सौंपे हैं। रक्तदान शिविर होंगे आयोजित:- 17 सितम्बर को जिला पुरुष चिकित्सालय, 18 को राजकीय मेडिकल कॉलेज, 19 को चेरिटेबिल ब्लड केन्द्र, 20 को जौहरी नर्सिंग होम, 21 को भारत चेरिटेबिल ब्लड केन्द्र तथा 22 सितम्बर को नेशनल चेरिटेबिल ब्लड केन्द्र में रक्तदान शिविर आयोजित होंगे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.