विधवा महिला किसने लता को जान से मारने की धमकी

बदायूं : आज दिनांक 16.9.2026 विधवा महिला स्नेह लता पत्नी स्वर्गीय दुर्विजय सिंह निवासी ग्राम दहेमी थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं ने थाना सिविल लाइन पुलिस जनपद बदायूं से तंग आकर जनसुनवाई समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली उत्तर प्रदेश गृह एवं गोपन विभाग को पुलिस के विरुद्ध एवं अपने कलयुगी पुत्र शिवकुमार के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किया है, यहां बताते चलें स्नेह लता का कलयुगी पुत्र शिवकुमार उझानी ब्लॉक में ब्लॉक मिशन मैनेजर के पद पर संविदा के तहत सेवारत है और गलत आदतों में पड़ गया है इसने मेरे पति की मृत्यु उपरांत उनकी कृषि भूमि शिवकुमार और मेरे  नाम अंतरित हो गई है लेकिन समस्त कृषि भूमि पर शिवकुमार ने ही कब्जा कर रखा है प्रार्थनी को उसका हिस्सा नहीं दिया है स्नेह लता ने बताया कि मेरे एवं मेरे स्वर्गीय पति दुर्विजय सिंह के द्वारा बनवाए घर में रहती हूं जिसके पास में मेरे द्वारा बनवाए गए लैट्रिन बाथरूम है शिवकुमार ने मेरे को घर से निकाल कर पागल साबित व घोषित कर मेरी समस्त संपत्ति हथियाना चाहता है दिनांक 6, 4, 2026 को शिव कुमार ने मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया था जिसकी शिकायत प्रार्थनी ने पुलिस से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो दिनांक 6, 6.2026 को समय करीब साढे आठ बजे शिवकुमार ने लोहे की राड से मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया थाने की पुलिस ने उसी दिन प्रार्थिनी का मेडिकल जिला अस्पताल बदायूं में कराया लेकिन रिपोर्ट उस दिन ना लिखकर 2 दिन बाद दर्ज की लेकिन सही धाराओं में ना लिखकर छोटी धाराओं में दिनांक 8, 6.2026 को मुकदमा अपराध संख्या 210 / 2026 धारा 115 (2) 351 (2) बी, एन, एस, थाना सिविल लाइन बदायूं में दर्ज की लेकिन शिवकुमार से साठ गांठ कर प्रलोभन में उसमें अंतिम आख्या प्रेषित कर दी जबकि मैंने विवेचक सरिता चौधरी को सभी दस्तावेजी साक्ष्य दिए थे लेकिन मेरी नहीं सुनी। जिस पर शिवकुमार का हौसला बढ़ गया और उसने मेरे कमरे में ताला डालकर घर में आना-जाना भी बंद करा दिया है शिवकुमार ने षडयंत्र और योजना के तहत मेरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं जिनके मुंह मेरे शौचालय और बाथरूम की तरफ गुप्त तरीके से कर रखे हैं जिनमें उसने मेरी अश्लील फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए हैं जिनका स्वयं व गांव के सत्यवान पुत्र डाकन सिंह के माध्यम से मेरे को पागल बताते हुए सबको वायरल कर रहा है जिससे मैं बेहद अपमानित और तनाव में हूं तथा आत्महत्या करने की स्थिति में पहुंच रही हूं मैंने न्याय की उम्मीद में आज मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस कलयुगी लड़के पर रिपोर्ट लिखाकर कार्रवाई कराने की प्रार्थना की है और घर का ताला खुलवाने की ,और कृषि भूमि कब्जा मुक्त कराने, और वायरल अश्लील वीडियो डिलीट कराने की प्रार्थना की है थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं की विवेचक सरिता चौधरी ने मेरे द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में लगातार झूठी आख्या प्रेषित कर रही है। पीड़ित स्नेह लता ने बताया अगर न्याय नहीं मिला तो मैं मुख्यमंत्री से भी जनता दरबार में जाकर मिलूंगी। लेकिन कलयुगी एवं भ्रष्टाचारी पुलिस से नहीं डरूंगी।

रिपोर्टर : राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.