विद्यालयों में स्कूल सेफ्टी ऑडिट, प्रोग्रामों द्वारा विशेषज्ञों ने स्कूल आपदा जोखिम को कम करने के बताए गुण और परखी सुरक्षा
बदायूँ : शासन के निर्देशानुसार जिले के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित स्कूल सेफ्टी ऑडिट प्रोग्राम के तहत विद्यालयों का सुरक्षा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने स्कूल भवनों की भौतिक संरचना, अग्निशमन व्यवस्था तथा आपदा से पूर्व तैयारियों का स्थल पर जायजा लिया। उझानी ब्लॉक के बरामालदेव स्थित संविलियन विद्यालय में ऑडिट टीम के मुख्य तकनीकी विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ षटवदन कुमार, फायर सेफ्टी विशेषज्ञ मोहम्मद तफजील एवं स्ट्रक्चरल इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह ने विद्यालय परिसर का सघन निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने कक्षा-कक्षों की मजबूती, विद्युत वायरिंग, आपातकालीन निकास और संभावित जोखिमों की गहन पड़ताल की। इसके साथ ही, सलारपुर ब्लॉक के औरंगाबाद माफी स्थित संविलियन विद्यालय में फायर सेफ्टी विशेषज्ञ राजेंद्र कुमार, सिविल इंजीनियर अनूप कुमार एवं आपदा मित्र नीलम सागर ने निरीक्षण कर सेफ्टी ऑडिट पूरा किया। इस निरीक्षण के दौरान ऑडिट टीम के साथ डिस्ट्रिक्ट एमआईएस/आईटी विशेषज्ञ ईसार अली तथा डीपीएम अमर सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाध्यापक रूचि शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने ऑडिट टीम को आवश्यक दस्तावेज व सूचनाएं उपलब्ध कराते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
रिपोर्टर : शमसुल हसन
No Previous Comments found.