साहिल सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी में बिल्सी नगर सचिव की जिम्मेदारी मिली।

बदायूँ समाजवादी पार्टी की मेन बॉडी, बिल्सी नगर द्वारा जारी पदाधिकारियों की सूची में मोहल्ला नंबर 8, साहबगंज निवासी साहिल सिद्दीकी, पुत्र श्री छोटे को नगर सचिव नियुक्त किया गया है। साहिल सिद्दीकी नगर में सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के साथ पार्टी के कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहभागिता करते रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार वह पार्टी के कार्यों के प्रति हमेशा सक्रिय और सहयोगात्मक रवैया रखते हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर साहिल सिद्दीकी ने कहा कि वह संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे तथा आगे भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे। साहिल सिद्दीकी को नगर सचिव नियुक्त किए जाने की सूचना के बाद उनके मोहल्ले और समर्थकों में खुशी का माहौल है। वहीं, परिवार के सभी सदस्यों ने भी पार्टी द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारी पर खुशी और संतोष व्यक्त किया। समर्थकों, परिचितों एवं शुभचिंतकों की ओर से उन्हें लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.