सेवा संकल्प अभियान में प्रज्ज्वलित हुए आशीर्वाद के पांच लाख से अधिक दीये।

बदायूं: 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जनपद में ‘आशीर्वाद का दीया’ का मुख्य कार्यक्रम डायट स्थित ऑडिटोरिम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अथिति माननीय राज्यमंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं सामाजिक न्याय, अधिकारिता, भारत सरकार श्री बी0एल0 वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एमएलसी बागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, शेखपुर पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके अलावा जनपद के प्रमुख स्थानों पर दीये प्रज्जवलित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घ जनसेवा काल के प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ने तथा जनभागीदारी के माध्यम से सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा। रक्तदान शिविर भी आयोजित-इस अवसर पर नेकपुर स्थित अवंतीवाई लोधी छात्रा आवास व राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित अन्य स्थानोें पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या मे लोगों ने रक्तदान किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.