परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही, स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु 30 स्कूली वाहन चेक किए गए जिसमें 05 स्कूली वाहन के चालान बंद करने के साथ खनन में संलिप्त 08 ओवरलोड माल वाहन सीज किए गए।

शासन एवं जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों के सुरक्षित व सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 14 सितंबर से 19 सितंबर, 2026 तक 6 दिवसीय विशेष अभियान मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के अंतर्गत परिवहन विभाग की टीमों द्वारा स्कूली वाहनों को चेक करने करते हुए 05 स्कूली वाहनों को मानक के अनुरूप न पाए जाने पर चालान बंद की कार्रवाई की गई,इसके साथ ही ए.आर.टी.ओ. श्री हरिओम जी द्वारा ओवरलोड माल वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए खनन में संलिप्त 08 ओवरलोड वाहनों को थाना बिसौली एवं उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया, जिनके द्वारा ₹ 03 लाख जुर्माने के रूप में सरकारी खाते में जमा कराया गया,इसी के साथ-साथ सड़क सुरक्षा की दृष्टिगत बिना सीट बेल्ट,हेलमेट रॉन्ग साइड ड्राइविंग एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग के अभियोग में 38 दो पहिया चार पहिया वाहनों के चालान किए गए,सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें वाहनों के प्रपत्र पूर्ण रखें क्षमता से अधिक वाहनों में ओवरलोडिंग ना करें, सड़क सुरक्षा में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.