मुकदमा पंजीकृत मुल्जिम बेखौफ घूम रहा है प्रशासन बेनकाब

बदायूं : दिनांक 17,18,19 सितंबर थाना सिविल लाइन के मुकदमा अपराध संख्या 32 / 2025 धारा 467 ,468, 471, 420 आई,पी,सी , के नामित अभियुक्त गण के विरुद्ध क्राइम ब्रांच बदायूं में तैनात निरीक्षक श्री अजब सिंह विवेचक द्वारा दिनांक 20, 8.2026 को गिरफ्तारी तहरीर थाना सिविल लाइन भेजे जाने के बावजूद गिरफ्तारी न होने से कई सवाल खड़े होते हैं यहां बताते चलें पीड़ित व्यक्ति विनेश सिंह ने बताया वांछित अभियुक्त गण राकेश उमेश पुत्रगण अंबा सहाय सिंह निवासी ग्राम भगवतीपुर थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं रोजाना राकेश उमेश प्रतिदिन थाना सिविल लाइन के आसपास ही घूमते-पढ़ते रहते हैं जिसकी पुष्टि आसपास लगे सीसीटीवी लगे फोटो से और उमेश के मोबाइल नंबर व राकेश का मोबाइल नंबर की लोकेशन से थाना पुलिस कर सकती है, इस संबंध में वांछित अपराधियों की मौजूदगी की सूचना थाना सिविल लाइन प्रभारी एवं नवादा चौकी प्रभारी  एवं क्षेत्राधिकारी महोदय बदायूं को फोन करके कई बार उनके होने की सूचना दे चुके हैं,फिर भी पुलिस मौके पर ना पहुंचती है और ना अभी तक गिरफ्तार करने की कोशिश करती है, इसके विपरीत उल्टा आरोपियों के फोन पर पुलिस  सूचना दे देती है जिससे आरोपी मौके से चले जाएं आज भी सिविल लाइन थाने की पुलिस चौकी नवादा के पास नामित आरोपी सुबह 7:00 बजे से 8:15 तक मोटरसाइकिल से घूमता रहा है पुलिस का अपराधियों पर कोई डर नहीं अपराधी मस्त थाना सिविल लाइन पुलिस सुस्त विनेश सिंह ने बताया इस संबंध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर 14 सितंबर को पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच जनपद बदायूं  की तरफ से गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्र सौंप चुके हैं।


रिपोर्टर : राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.