आज दिनांक 20 सितंबर पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच

बदायूं : जिला बदायूं पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल ने बैठक कर बताया ( रक्षक बने भक्षक) पीड़ितों को न्याय कैसे मिले उन्होंने कहा थाना सिविल लाइन के मुकदमा अपराध संख्या 32 / 2025 धारा 467 ,468, 671, 420 आई,पी,सी , के नामित अभियुक्त गण के विरुद्ध क्राइम ब्रांच बदायूं में तैनात निरीक्षक श्री अजब सिंह विवेचक द्वारा दिनांक 20, 8.2026 को गिरफ्तारी तहरीर थाना सिविल लाइन भेजे जाने के बावजूद गिरफ्तारी न होने से कई सवाल खड़े होते हैं यहां बताते चलें पीड़ित व्यक्ति विनेश सिंह ने बताया वांछित अभियुक्त उमेश पुत्रगण अंबा सहाय सिंह निवासी ग्राम भगवतीपुर थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं  दिनांक 18/.9/.2026 को समय दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कार्यालय में शिवकुमार पुत्र स्वर्गीय दुर्विजय  सिंह निवासी ग्राम दहेमी  के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कार्यालय में बैठा रहा , इसकी पुष्टि वहां लगे सीसीटीवी कैमरा से प्राप्त की जा सकती है , इससे यह पता चलता है कि इस गंभीर प्रकरण में  उच्च अधिकारी आरोपियों का साथ देने लगते हैं तब गरीब असहाय लोगों को न्याय नहीं मिलता पीड़ित विनेश सिंह ने बताया आरोपी हेकड़ एवं दबंग किस्म के हैं पुलिस के उच्च अधिकारियों के संरक्षण में रहते हैं जिससे उनकी गिरफ्तारी होना असंभव लग रही है रोजाना राकेश एवं उमेश प्रतिदिन थाना सिविल लाइन के आसपास ही घूमते-फिरते रहते हैं जिसकी पुष्टि आसपास लगे सीसीटीवी लगे कैमरा के फोटो से और उमेश के मोबाइल नंबर व राकेश का मोबाइल नंबर की लोकेशन से थाना पुलिस कर सकती है, इस संबंध में वांछित अपराधियों की मौजूदगी की सूचना थाना सिविल लाइन प्रभारी एवं नवादा चौकी प्रभारी  एवं उच्च अधिकारियों को फोन करके कई बार उनके होने की सूचना दे चुके हैं,फिर भी पुलिस मौके पर ना पहुंचती है और ना ही गिरफ्तार करती है, इसके विपरीत उल्टा पुलिस आरोपियों के फोन पर  सूचना दे देती है जिससे आरोपी मौके से चले जाएं आज यह सिद्ध हो गया कि अपराधियों को संरक्षण किस अधिकारी का प्राप्त है जिससे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। मंडल अध्यक्ष बरेली डॉक्टर हरिनंदन सिंह ने कहा इससे जांच में शामिल ईमानदार जांच अधिकारियो पर ऐसे भ्रष्ट अफसर की कुदृष्टि पड़ जाती है जिससे गरीब असहाय लोगों को न्याय मिलने में मुश्किल होती है लेकिन हमारा मंच इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा "लड़ो "अगर लड़ नहीं सकते, तो बोलो । बोल नहीं सकते तो लिखो, लिख नहीं सकते तो साथ दो। साथ नहीं दे सकते ,तो काम करने वालों का मनोबल बढ़ाओ। यदि वह भी नहीं कर सकते, तो जो कर रहे हैं, उनका मनोबल मत तोड़ो। क्योंकि वे तुम्हारे हिस्से की लड़ाई लड़ रहे हैं। और उन्होंने बताया जनपद बदायूं में कानून के हो रहे खुलेआम दुरुपयोग को लेकर दिनांक 21/9/ 2026 समय सुबह 10:30 बजे दिन सोमवार जनपद बदायूं के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर बात रखी जाएगी! इस मौके पर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मंडल उपाध्यक्ष प्रेम साहू जिला उपाध्यक्ष ऋषि नंदन शर्मा संजीव कुमार सोहनलाल नरेश बुद्धिस्ट चंद्रवती शशि वाला आदि लोग उपस्थित रहे/

रिपोर्टर : राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.