हजरत मजाक मियां रहमतुल्ला अलेह के 136 वे सालाना उर्स के मौके पर कांग्रेसियों ने दरगाह पर चादर व गुलपोसी कर मुल्क में अमन शांति की दुआ की।

बदायूं 24 सितंबर नवादा सागर ताल रोड पर स्थित दरगाह हजरत मजाक मिया रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स के मौके पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य चौधरी वफाती मियां व अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व चेयरमैन हाजी नुसरत अली के संयुक्त नेतृत्व में दरगाह पर इकट्ठे हुए तमाम कांग्रेसियों ने चादर लेकर नाते पाक पढ़ते हुए दरगाह पर गुलपोशी की यहां पर कांग्रेसियों ने नाते पाक और सलातो सलाम के बाद फातहा पढ़कर मुल्क में अमन चैन शांति की दुआ कीl यह दरगाह प्रसिद्ध सूफी हजरत मजाक मियां रहमतुल्ला अलेह की दरगाह है यहा पर देश के कोने-कोने से जायरीन आते हैं और अपनी मुरादे पाते हैं इस मौके पर दरगाह के सज्जादा हजरत मोहम्मद इफ्तिखारअली शाह मजाकी व मोहम्मद आसार अली शाह मजाकी ने सभी कांग्रेस जनों को दरगाह के तबर्रुकात से नवाजा इस मौके पर प्रदेश सचिव सैयद ज़ाविर ज़ैदी शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी वसीम अली खान बनने खान विचार विभाग के जिला अध्यक्ष इकरार अली हाजी ताहिरउद्दीन कांग्रेस के युवा नेता अरबाज रजी रफीउद्दीन उर्फ छोटा मेंबर निहालुद्दीन सिराज आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे। संवाददाता शमसुल हसन अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.