मतदेय स्थलों के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित।
बदायूँ: 25 सितम्बर। बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदेय स्थलों के प्रस्ताव राजनीतिक दलों की सहमति से तैयार किए जाने के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने की।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर, समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर अध्यक्ष अशोक यादव, कांग्रेस के प्रतिनिधि आशीष यादव, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी आर.पी. त्यागी एडवोकेट तथा प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
बैठक में जनपद में प्रस्तावित मतदेय स्थलों एवं संबंधित मतदान क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष रखी गई तथा उनके सुझाव एवं सहमति प्राप्त की गई।
निर्वाचन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार जनपद में मतदेय स्थल संख्या 26 से 35 तक कुल 10 प्रस्तावित मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। मतदेय स्थल संख्या 26 कार्यालय क्षेत्र पंचायत, बिसौली में क्षेत्र-33 (आंशिक) क्षेत्र पंचायत बिसौली एवं नगर पालिका परिषद बिसौली तथा क्षेत्र-34 नगर पंचायत फैजगंज एवं नगर पंचायत मुड़िया शामिल हैं। मतदेय स्थल संख्या 27 कार्यालय क्षेत्र पंचायत, आसफपुर में क्षेत्र-35 (आंशिक) क्षेत्र पंचायत आसफपुर शामिल है। मतदेय स्थल संख्या 28 कार्यालय क्षेत्र पंचायत, वजीरगंज में क्षेत्र-36 क्षेत्र पंचायत वजीरगंज, नगर पंचायत वजीरगंज एवं नगर पंचायत सैदपुर शामिल हैं।
मतदेय स्थल संख्या 29 कार्यालय क्षेत्र पंचायत, सहसवान में क्षेत्र-37 क्षेत्र पंचायत सहसवान एवं नगर पालिका परिषद सहसवान तथा क्षेत्र-38 क्षेत्र पंचायत दहगवां का समस्त क्षेत्र एवं नगर पंचायत दहगवां शामिल हैं। मतदेय स्थल संख्या 30 कार्यालय नगर पालिका परिषद, बिल्सी में क्षेत्र-39 क्षेत्र पंचायत अम्बियापुर एवं नगर पालिका परिषद बिल्सी शामिल हैं। मतदेय स्थल संख्या 31 कार्यालय क्षेत्र पंचायत, इस्लामनगर में क्षेत्र-40 क्षेत्र पंचायत इस्लामनगर, नगर पंचायत इस्लामनगर एवं नगर पंचायत रुदायन शामिल हैं।
मतदेय स्थल संख्या 32 कार्यालय नगर पालिका परिषद, बदायूँ में क्षेत्र-41 क्षेत्र पंचायत सालारपुर एवं नगर पंचायत कुंवरगांव, क्षेत्र-42 क्षेत्र पंचायत जगत, नगर पंचायत गुलड़िया एवं नगर पंचायत सखानू तथा क्षेत्र-43 नगर पालिका परिषद बदायूँ का समस्त क्षेत्र शामिल है। मतदेय स्थल संख्या 33 कार्यालय क्षेत्र पंचायत, उझानी में क्षेत्र-44 क्षेत्र पंचायत उझानी, क्षेत्र पंचायत कादरचौक, नगर पालिका परिषद उझानी एवं नगर पंचायत कछला शामिल हैं।
मतदेय स्थल संख्या 34 कार्यालय क्षेत्र पंचायत, म्याऊँ में क्षेत्र-45 क्षेत्र पंचायत उसावां, नगर पंचायत उसावां एवं नगर पंचायत उसहैत तथा क्षेत्र-46 क्षेत्र पंचायत म्याऊँ, नगर पालिका परिषद ककराला एवं नगर पंचायत अलापुर शामिल हैं। मतदेय स्थल संख्या 35 कार्यालय क्षेत्र पंचायत, दातागंज में क्षेत्र-47 क्षेत्र पंचायत दातागंज, क्षेत्र पंचायत समरेर एवं नगर पालिका परिषद दातागंज शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने तथा मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इन प्रस्तावों को आयोग के अनुमोदन हेतु भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।
अंत में उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।

No Previous Comments found.