अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने डॉ. विवेक चौहान को बनाया युवा जिलाध्यक्ष, शपथ लेकर समाजसेवा का लिया संकल्प।

बदायूँ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बदायूं की एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह के आह्वान पर संगठनात्मक जिम्मेदारी के तहत डॉ. विवेक चौहान को युवा जिलाध्यक्ष, बदायूं घोषित किया गया। यह घोषणा जिलाध्यक्ष वी.पी. सिंह और प्रदेश महामंत्री बिजनेश सोलंकी के नेतृत्व में की गई। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. विवेक चौहान ने पद की शपथ लेते हुए समाजसेवा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। डॉ. विवेक चौहान ने कहा कि वे केवल क्षत्रिय समाज तक सीमित न रहकर सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सत्यनिष्ठा और निस्वार्थ भाव से सेवा करने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा, “मुझे क्षत्रिय कुल में जन्म लेने पर गर्व है और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बदायूं के माध्यम से समाज की सेवा करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।” डॉ. विवेक चौहान की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक हित के कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.