दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया कार्तिक सक्सेना का 23वां जन्मदिन, फल-मिठाई बांटकर साझा की खुशियां।
बदायूँ वजीरगंज नगर के पुसगवां रोड स्थित दिव्यांग आश्रम में अरुण कुमार सक्सेना के पुत्र कार्तिक सक्सेना का 23वां जन्मदिन अनूठे और सेवा भाव से भरे अंदाज में मनाया गया। कार्तिक सक्सेना ने अपना जन्मदिन आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों के साथ मनाकर उनके बीच खुशियां बांटीं। जन्मदिन समारोह के दौरान बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर आश्रम में मौजूद दिव्यांग बच्चों को फल, मिठाई, समोसे और केले वितरित किए गए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कार्तिक सक्सेना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के साथ समय बिताकर जन्मदिन मनाने से आश्रम में काफी देर तक खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान कार्तिक सक्सेना और उनके परिवार की ओर से बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया गया। इस दौरान सभी ने बच्चों को अपनेपन का एहसास कराया और उनके साथ खुशियां साझा कीं। जन्मदिन के मौके पर दिव्यांग बच्चों के बीच खाद्य सामग्री वितरित कर सेवा और सहयोग का संदेश दिया गया।
समारोह में दिव्यांग आश्रम के समस्त आश्रमवासी मौजूद रहे। सभी ने कार्तिक सक्सेना को 23वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की। जन्मदिन समारोह ने यह संदेश दिया कि खुशियां केवल अपने तक सीमित रखने के बजाय जरूरतमंद बच्चों के साथ बांटने से उनकी खुशी कई गुना बढ़ जाती है।

No Previous Comments found.