8 अक्टूबर को वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च निकालेगी कांग्रेस ,मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया जायेगा।
बदायूँ कांग्रेस ने वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू किया है। नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्ठी कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के अनुरूप लोकतंत्र बचाओ सप्ताह की योजना बनाई गई।
8 अक्टूबर को डॉ अम्बेडकर पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला जायेगा। और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया जायेगा।
इंडिया गठबंधन की 30 सितंबर को दिल्ली में हुई बैठक में
वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या के विरुद्ध मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजेश कुमार को हटाने और उन पर मुकदमा चलाने एवं उनकी गिरफ्तारी की मांग के समर्थन में पूरे देश में 02 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत विरोध प्रदर्शन करने के निर्णय लिए गए थे।
उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने विचार गोष्ठी में कहा कि ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी के एजेंट की तरह काम किया है और वोट चोरी कर देश के जनादेश को लूटा है। ज्ञानेश कुमार ने देश से गद्दारी की है। इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे और नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा लगातार प्रस्तुत तथ्यों से स्पष्ट है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता द्वारा प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के इशारे पर वोट चोरी की जा रही है। वोटर लिस्ट में हेरफेर कर , गैरकानूनी एसआईआर के बहाने 13 करोड़ से अधिक वोटों को काट कर , फार्म 6 में गैरकानूनी बदलाव समेत चुनाव आयोग द्वारा भाजपा को चुनावी फायदा पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वोट बचाओ देश बचाओ मार्च द्वारा वोट चोरी के अपराधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पदमुक्त व गिरफ्तार करने की मांग की जाएगी।
विचार गोष्ठी में वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान की योजना पर विचार विमर्श हुआ। सभी विधानसभाओं में वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च निकालने की योजना बनाई गई।
विचार गोष्ठी में कांग्रेस जिला महासचिव आलोक सिंह, जिला महासचिव अकरम खान, जिला सचिव राजीव पटेल, कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष सूरज पाल सोलंकी, ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृज भूषण यादव , एससी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव,मृदुलेश यादव, जाबिर गद्दी , अहसान अली समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।
संवाददाता शमसुल हसन अंसारी

No Previous Comments found.