आज पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के मंडल अध्यक्ष

बदायूं : बरेली डॉ हरिनंदन सिंह ने मालवीय आवास गृह जनपद बदायूं पहुंचकर किसान नेताओं द्वारा किया जा रहा यज्ञ के आयोजन में श्रद्धा सुमन , एवं यज्ञ आहुति अर्पित करते हुए किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जन्म जयंती (6 अक्टूबर) बोलते हुए कहा भारत के किसान आंदोलन के इतिहास में एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक दिन है। देश के अन्नदाताओं के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले महान किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म 6 अक्टूबर 1935 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली गांव में हुआ था। किसानों के प्रति उनके निस्वार्थ समर्पण के कारण उन्हें सम्मान से "बाबा टिकैत" और "किसानों का मसीहा" कहा जाता है। उनकी जन्म जयंती के अवसर पर उनके जीवन, संघर्ष और भारतीय कृषि समाज पर उनके प्रभाव की चर्चा करते हुए बोले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि किसानों के स्वाभिमान का प्रतीक थे। आज उनकी जन्म जयंती पर उन्हें याद करने का अर्थ है—उनके दिखाए गए एकता, सादगी और अहिंसक संघर्ष के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना। ग्रामीण भारत के उत्थान और अन्नदाताओं के अधिकारों के लिए बाबा टिकैत का योगदान इतिहास के पन्नों में हमेशा अमर रहेगा। इस मौके पर किसान नेता सर्वेश पटेल, रोहतास पटेल, संजीव पटेल आचार्य सोना शर्मा, प्रेम साहू, ऋषि नंदन शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे!

रिपोर्टर : राजीव सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.