शिविर में 356 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित।

बदायूँ: 09 अक्टूबर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा शिविर आयोजित कर 356 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। पात्र दिव्यांगजन को 172 ट्राईसाइकिल, 56 जोड़ी बैसाखी, 05 व्हीलचेयर, 105 कृत्रिम हाथ व पैर, 04 स्मार्ट केन(छड़ी), 14 बैटरी चलित ट्राईसाइकिल का निःशुल्क वितरण किया गया। शुक्रवार को बदायूँ क्लब बदायूँ में निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अथिति केंद्रीय राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता बी.एल. वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र दिव्यांगजन को मोटराइज़्ड ट्राईसाईकिल की आवश्यकता हो तो वह राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित दिव्यांशा केन्द्र पहुंचकर नियमानुसार विधिक औपचारिकता पूर्ण करते हुए अपना नाम दर्ज करा सकता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार की ऐसी तमाम योजनाएं हैं, जिनसे पात्र व्यक्ति लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा न केवल सहायक उपकरण वितरित किए जाते हैं बल्कि पात्र व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के प्रत्येक वर्ग के पात्र व्यक्ति को निःशुल्क खाद्यान उपलब्ध करा रही है, वहीं दूसरी ओर दिव्यांगनों के हितार्थ पेंशन भी उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम में एमएलसी बागीश पाठक, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शारदेन्दु पाठक, उपायुक्त स्वतः रोजगार रवि प्रकाश सिंह व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सन्तोष कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.