श्री राम विवाह बारात में कानून व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट तैनात।

बदायूँ: 09 अक्टूबर। नगर क्षेत्र बदायूँ में रामलीला महोत्सव के दौरान श्री राम विवाह (बारात) शोभायात्रा का आयोजन 15 अक्टूबर 2026 को होना प्रस्तावित है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में व्यक्ति भाग लेते है तथा नगर के व्यस्ततम मार्गों से शोभायात्रा झाकियों के साथ गुजरती है। नगर बदायूँ में शोभायात्रा बिरूआबाडी मन्दिर (भोलाधाम) से प्रारम्भ होकर पथिक चौक, शास्त्री चौक, बडा बाजार, गोपी चौक, स्टेट बैंक, लावेला चौराहा होते हुए रामलीला मैदान के पश्चिमी द्वारा पर समाप्त होगी। जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने शोभायात्रा में कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट श्रीसाई आश्रित शाखमुरी शोभायात्रा के आगे, उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) तहसील सदर कुमार चन्द्र बाबू शोभायात्रा के मध्य, तहसीलदार सदर दीपक कुमार शोभायात्रा के पीछे रहकर अपने दायित्वों का निवर्हन करने हेतु ड्यूटी लगाई है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.