भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन बिसौली तहसील स्तर पर समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया और विचार हल किए जाएं

बदायूं : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जनपद बदायूं की तहसील स्तर मासिक पंचायत तहसील परिसर सहसवान में रामचंद्र सिंह यादव जिलाध्यक्ष के  नेतृत्व की गई पंचायत का संचालन रामलखन सिंह यादव एडवोकेट युवाजिलाध्यक्ष ने किया जिसमें किसानो की प्रमुख समास्याओ के बारे में बिचार विमर्श किये तथा समस्त समास्याओ का निस्तारण कैसे हो उस पर भी विचार विमर्श किया क्षेत्र के किसानो की प्रमुख समास्यायें निम्न हैं पूरी तहसील व जिले में निजी स्कूल संचालक के द्वारा निजी प्रकाशन की पुस्तको व स्कूल ड्रेस को निजी दुकानो से अभिभावको पर दबाव बनाते तथा तरह तरह हर साल एडमिशन के नाम अबैध बसूली की जा रही है जिससे किसानो व अभिभावकगण का शोषण किया जा रहा है पूरी तहसील के प्रत्येक ब्लाक मे सरकारी धान क्रय केन्द्र खोला जाये जिससे किसान साथी अपनी फसल को उचित रेट पर बेच सके तथा इब्राहिमपुर गढ़ी गांव में ग्राम समाज की भूमि के पटटे खारिज होने के बाद भी भूमाफियों के द्वारा लगातार अबैध कब्जा किया जा रहा है आदि समास्याओ को लेकर सात सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार सहसवान  को प्रेषित कर समस्त समास्याओ समाधान जल्द सम्बंधित बिभाग द्वारा करने को कहा युवा जिलाअध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने कहा अगर समस्त समास्याओ समाधान जल्द सम्बंधित बिभाग द्वारा नही किया जाता है तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक एक महीने बाद अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को बाध्य होगा पंचायत उपस्थित हुए जिलाउपाध्याक्ष रामचंद्र  जिलाउपाध्याक्ष जयपाल तहसील अध्यक्ष सहसवान राजेश यादव तहसील अध्यक्ष बिसौली रामचंद्र सिंह ब्लाक अध्यक्ष सहसवान थानसिह तहसील उपाध्यक्ष सहसवान राजपाल रामविलास यादव रामदास राजेश राजाराम आदि किसान साथी उपस्थित हुए

रिपोर्टर : राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.