सहसवान में प्लॉट मालिक से रंगदारी की मांग: निर्माण कार्य रोकने का आरोप, पीड़ित इमरान ने CO से लगाई गुहार।

बदायूँ थाना सहसवान क्षेत्र में जमीन पर निर्माण को लेकर रंगदारी का मामला सामने आया है। मोहल्ला काजी निवासी पीड़ित पुत्र रफीक अहमद ने क्षेत्राधिकारी सहसवान को प्रार्थना पत्र देकर दबंगों पर रंगदारी मांगने और निर्माण कार्य जबरन रुकवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित इमरान के अनुसार उसने करीब एक वर्ष पूर्व अपनी पत्नी के नाम पर हमूपुर चमरपुर क्षेत्र में गाटा संख्या 191 में 300 गज का प्लॉट खरीदा था, जिस पर वह लंबे समय से काबिज है। प्लॉट पर 5 फीट की बाउंड्रीवाल और मिट्टी भराव का कार्य पहले ही हो चुका है और पिछले दो दिनों से वह वहां निर्माण कार्य करा रहा था। आरोप है कि आज सुबह करीब 10 बजे कुछ स्थानीय दबंग किस्म के लोग एक राय होकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रोक दिया। आरोपियों ने काम करने देने के एवज में रुपये की मांग की और विरोध करने पर लेबर और पीड़ित इमरान के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। पीड़ित इमरान ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उक्त लोग भू-माफिया प्रवृत्ति के हैं और अपने आप को क्षेत्र का बताकर लोगों को डराते-धमकाते हैं। पीड़ित ने कहा कि वह गरीब परिवार से है और बड़ी मुश्किल से प्लॉट खरीद पाया है। उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.