मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सहसवान पुलिस का सशक्त अभियान, गांव-गांव जाकर महिलाओं को किया जागरूक।

बदायूँ सहसवान प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी अभियान *मिशन शक्ति फेज-6.0 / दीदी अभियान* के तहत जनपद बदायूँ पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज शनिवार को थाना सहसवान पुलिस ने क्षेत्र में जन-जागरूकता चौपाल व गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। *सहसवान: डकार पुख्ता, कमालपुर बेला और हरदतपुर में लगी चौपाल* थाना सहसवान की *उपनिरीक्षक शिवानी* द्वारा मिशन शक्ति टीम के साथ क्षेत्र के *ग्राम डकार पुख्ता, कमालपुर बेला और हरदतपुर* में जाकर चौपाल लगाई गई। चौपाल में मौजूद सैकड़ों महिलाओं, बालिकाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा फोन पर OTP या निजी डाटा मांगे जाने पर उसे बिल्कुल भी शेयर न करें और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। यह साइबर ठगी का नया तरीका है। साथ ही बच्चों को *गुड टच और बैड टच* की संवेदनशील जानकारी देकर उन्हें सतर्क किया गया। महिलाओं से अपील की गई कि वे अपने छोटे बच्चों को अपना नाम, पिता का नाम और गांव का पता जरूर याद कराएं, ताकि बच्चा कभी गुम हो जाए तो उसे आसानी से उसके परिवार तक पहुँचाया जा सके। इस दौरान महिलाओं को शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों - वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एम्बुलेंस सेवा 108/102 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।पुलिस टीम ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं जैसे - विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.