विजय दशमी के अवसर पर भव्यता के साथ मनाया जाएगा शस्त्र पूजन समारोह।

क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में पारंपरिक रूप से गत वर्षो की भांति 20 अक्टूबर 2026 को शस्त्र पूजन समारोह सह दशहरा सभा का आयोजन स्काउट भवन बदायूं में किया जाएगा। क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला महासचिव दिनेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि 20 अक्टूवर को सर्वप्रथम सुबह नौ बजे यज्ञ का आयोजन आचार्य प्रताप सिंह के द्वारा संपन्न कराया जाएगा। उपस्थित जनों को रक्षा सूत्र भेट किया जाएगा। तत्पश्चात प्रभु राम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करने के पश्चात शस्त्र पूजन कर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया जाएगा। जिला महासचिव ने बताया शस्त्र पूजन के बाद राष्ट्र रक्षा मार्च स्काउट भवन से महाराणा प्रताप चौक तक निकाला जाएगा, महाराणा प्रताप चौक पर राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। स्काउट भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, काव्यपाठ, अतिथि गण के आशीर्वचन एवं प्रतिभा शाली बच्चों के साथ ही वरिष्ठ और विशिष्ट जनों का सम्मान किया जाएगा। जिला संगठन मंत्री अवनीश सोलंकी ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह बब्बू भईया उपस्थित रहेंगे, विशिष्ट अतिथि के रुप में क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रधान प्रदेश महासचिव आलोक सिंह चौहान संघर्षी, मनौना धाम के व्यवस्थापक आर्येंद्र सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज गुड्डो देवी, ब्लाक प्रमुख उसावां ममता सिंह, चेयरमैन नगर पंचायत उसावां प्रियंका चौहान की सहभागिता रहेगी। समारोह की अध्यक्षता क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह करेंगे। समारोह में संगठन के प्रदेश व मंडलीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.