रामलीला का भव्य शुभारंभ, युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता व सौरव गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

बदायूं सहसवान क्षेत्र के ग्राम सुजावली में न्यू पवन पुत्र रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का शुभारंभ धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने फीता काटकर रामलीला का विधिवत उद्घाटन किया। मयंक गुप्ता के साथ सौरव गुप्ता भी पहुंचे। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। रामलीला के उद्घाटन अवसर पर युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामलीला हमारी भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा, कर्तव्य और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन से जुड़ी शिक्षाओं को जानने तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का विशेष महत्व है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सराहना करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं कमेटी के पदाधिकारियों ने भी अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शिव यादव, उपाध्यक्ष हेत सिंह यादव, जसपाल सिंह, वीरेन्द्र यादव, रामनिवास, धनपाल यादव, सतीश यादव, मुनीश यादव, मानपाल, महेश, बिजनेश, तिलक सिंह, पदम सिंह, नरेन्द्र यादव, सोनपाल, नेमपाल, चरन सिंह यादव, मदन लाल गुप्ता, अजय यादव, भागीरथ यादव प्रमोद यादव सहित रामलीला कमेटी के समस्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। रामलीला के शुभारंभ से ग्राम सुजावली में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों में रामलीला को लेकर उत्साह रहा। कमेटी के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.