रक्षक बने भक्षक,संघर्ष रहेगा जारी,प्रशासन है भ्रष्टाचारी

बदायूं - धरने के चौथे  स्थान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क निकट जिला चिकित्सालय जनपद बदायूं में पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बरेली मंडल अध्यक्ष डॉक्टर हरिनंदन सिंह ने धरने पर बैठे पीड़ित परिवार के परिजनों एवं मंच के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा,उत्तर प्रदेश सरकार के अधीनस्थ पुलिस विभाग,स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग ,शिक्षा विभाग, में वर्तमान में भ्रष्टाचार गंभीरता पूर्वक व्याप्त हो गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के बाद ही दम लेंगे। वरिष्ठ समाज सेवी मास्टर रक्षपाल सिंह ने कहा गरीबों और असहाय लोगों के साथ हो रहा अन्याय  बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मंच आपके साथ है भ्रष्टाचार के खिलाफ,कानून के हो रहे खुलेआम दुरुपयोग और गरीब असहाय लोगों के उत्पीड़न के खिलाफ जनहित की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना जारी है। इस मौके पर धरने का नेतृत्व कर रहे रोहिताश सिंह पटेल जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ,ने कहा,रक्षक बने भक्षक,गरीब और असहाय लोगों को नहीं मिल रहा न्याय,इस मौके पर,प्रेम साहू मंडल उपाध्यक्ष बरेली,चौधरी हुकुम सिंह बरेली मंडल महासचिव,फरियाद अली अल्वी राष्ट्रीय सचिव,ऋषि नंदन शर्मा जिला उपाध्यक्ष,बन्ने खां मीडिया प्रभारी, अतुल पटेल जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,पीयूष पटेल जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,लता पटेल जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राम बेटी जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,अखिलेश कुमार, वीरेंद्र कुमार  विनोद कुमार,पीड़ित परिवारों के परिजन दिलावर खान,किसवरी बेगम, गुलशाना,चंद्रवती,कुसुम लता दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.