बदायूं-पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच की प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन सुमन सिंह परिहार बदायूं पहुंची

 बदायूं - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन परिहार पहुंची बदायूं उन्होंने समीक्षा बैठक कर भ्रष्टाचार के खिलाफ मंच द्वारा चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा की मंडल अध्यक्ष बरेली डॉक्टर हरिनंदन सिंह ने बताया पीड़ित परिवार लगातार न्याय की आस में मंच के पदाधिकारी एवं सदस्यों से लगातार संपर्क कर रहे हैं यहां बताते चलें जीवित व्यक्ति विनेश सिंह का फ़र्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले आरोपी, थाना सिविल लाइन बदायूं में दर्ज प्राथमिक अभियुक्क्तियों की गिरफ्तारी पुलिस की आरोपियों से साठ ,गांठ के चलते नहीं कर रही है इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को संबोधित पत्र में विनेश सिंह ने बताया क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर द्वारा विवेचना पूर्ण करने पर थाना सिविल लाइन पुलिस को गिरफ्तारी पत्र जारी कर दिया है लेकिन थाना सिविल लाइन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है इस संबंध में मंच के पदाधिकारियो ने अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह से मिलकर जल्द गिरफ्तारी की मांग की इस मौके पर फरियाद अली अल्वी राष्ट्रीय सचिव,लता पटेल जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सदस्य  विनेश सिंह,गजेंद्र सिंह राठौर आदि लोग साथ रहे

रिपोर्राटर - रजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.