कांग्रेस में समाज के हर वर्ग के छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का होता है पूरा सम्मान -चौधरी वफाती मिया

बदायूं - देश के कई राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी तरह तैयारी कर ली है असम विधानसभा के चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने उत्तर प्रदेश से कई मेहनती लग्नशील कार्यकर्ताओं को असम विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षकों के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है  अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर असम के इंचार्ज महमूद आलम ने विधानसभा बार पर्यवेक्षकों की एक सूची 26 मार्च को जारी की है  जिसमें दिमोरिया सुरक्षित विधानसभा सीट पर  पीसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है  व नगर अध्यक्ष इस्लाम नगर 

डॉक्टर तनवीर खान सा पर्यवेक्षक नियुक्त किया हैं और दिसपुर विधानसभा सीट पर हाजी नुसरत अली को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है इनकी नियुक्ति पर यहां  कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है पीसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष चौधरी में  वफाती मिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में समाज के हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता का पूरा-पूरा सम्मान किया जाता है तथा समय-समय पर जिम्मेदारी दी जाती है उन्होंने राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग इमरान प्रतापगढ़ी AICC नेशनल कोऑर्डिनेटर असम अल्प,स,महमूद आलम और प्रदेश उपाध्यक्ष कार्यालय प्रभारी अनवर अनीस  का शुक्रिया अदा किया और उन्हे भरोसा दिलाया कि पार्टी द्वारा जो हम पर भरोसा किया गया है हम पूरी मेहनत और लगन के साथ वहां प्रत्याशियों को जितने की हर संभव प्रयास करेंगे और पार्टी के विश्वास को कम होने नहीं देंगे। 

संवाददाता - शमसुल हसन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.