परिवहन विभाग द्वारा जिला विद्यालय सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजित किया गया
बदायूं : उत्तर प्रदेश शासन निर्देशानुसार जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा स्कूली वाहनों की तकनीकी जांच हेतु इंट्रीग्रेटेड स्कूल वाहन मॉनिटरिंग पोर्टल विकसित किया गया है इसके संबंध में स्कूली वाहनों के निरीक्षण हेतु 01 से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष तकनीकी जांच अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में उपस्थित श्री वीरेंद्र द्विवेदी पुलिस अधीक्षक (शहर) के द्वारा बताया गया कि अपने वाहनों को स्वस्थ रखें समय-समय पर वाहनों को चेक करते रहें, जो सरकार द्वारा निर्धारित मानक हैं उनको पूर्ण कराए,ए.आर.टी.ओ. हरिओम जी द्वारा बताया गया कि अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त विद्यालय द्वारा अपने विद्यालय में संचालित वाहनों के प्रपत्रों का विवरण और चालक का चरित्र प्रमाण पत्र इंट्रीग्रेटेड स्कूल वाहन मॉनिटरिंग पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है, इसके उपरांत ही परिवहन विभाग द्वारा पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे वाहनों की तकनीकी जांच की जाएगी। ए.आर.टी.ओ. द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि जिन वाहनों की आयु सीमा 15 वर्ष से अधिक है जो स्कूली वाहनों के मानकों को पूर्ण नहीं करते है उन वाहनों का पंजीयन और परमिट निरस्त तत्काल कराया जाए, जिससे परिवहन पोर्टल पर प्रदर्शित अस्वस्थ वाहनों की संख्या को कम किया जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक (यातायात) बदायूं, उप जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूं, उप बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं, यातायात निरीक्षक बदायूं, यात्री/ मालकर अधिकारी बदायूं एवं जनपद के समाज विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे,
रिपोर्टर : राजीव सिंह


No Previous Comments found.