बदायूं में नया खेल जिंदा आदमी को मृतक घोषित कर दिया मृत्यु सर्टिफिकेट जारी कर दिया

बदायूं - विनेश सिंह उर्फ विनेश चंद्र के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को बनवाने में सहयोग करने वाले पंचायत विभाग, कर्मचारी व अधिकारी, विकासखंड के अधिकारी व कर्मचारी, तहसील के कर्मचारी व अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों, के छल ,षड्यंत्र व सहयोग से प्रार्थी विनेश सिंह उर्फ विनेश चंद्र को मृतक साबित करने ,प्रार्थी के बड़े भाई मृतक दिनेश सिंह उर्फ दिनेश चंद्र को जीवित साबित करने का छल ,षड्यंत्र, व कूट रचना का अपराध किया है। पुलिस उप निरीक्षक व क्षेत्राधिकारी ने मृतक व्यक्ति के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किए हैं, इन सभी के विरुद्ध पुलिस निष्पक्ष एवं गंभीर विवेचना नहीं कर रही है, और ना ही जांच मैं लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों की वजह से उच्च अधिकारी जिला अधिकारी के पत्रांक दिनांकित- (18 ,12 ,2024) संख्या 696 / न्याय सहायक की जांच आख्या दे रहे हैं न्याय हित में उक्त प्रकरण की सीबीआई से जांच करने की मांग पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच लगातार करता रहा है


रिपोर्टर - राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.