मोडिफाइड साइलेंसर पर बड़ी कार्रवाई

 बदायूं  :  मोडिफाइड साइलेंसर पर बड़ी कार्रवाई अभियान में 15 बुलेट के किए चालान 09 को किया गया सीज, 69 दो पहिया वाहनों के  बिना हेलमेट, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, सीट बेल्ट रॉन्ग साइड के उपयोग में कार्रवाई की गई*
 स्क्रिप्ट जिला बदायूं उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशानुसार दिनांक  एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) श्री हरिओम जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें श्री हरिओम के द्वारा जनपद के मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर संचालित वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 15 वाहनों के चालान किया तथा 09 बुलेट को सीज किया गया, इसके अतिरिक्त बिना सीट बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, रॉन्ग साइड ड्राइविंग इत्यादि के अभियोग में 69 चालान की कार्रवाई की गई, साथ ही 06 ओवरलोड माल वाहनों के चालान किए गए, जिनके द्वारा लगभग 2 लाख पर सामान शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया, एआरटीओ हरिओम द्वारा  डीलर वर्कशॉप स्वामियों को चेतावनी दी गई कि यदि मोडिफाइड साइलेंसर  बिक्री के संबंध में कोई शिकायत या कोई प्रकरण संज्ञान में आता है तो आपके पास आपके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर :  राजीव सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.