परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी ले जाने हेतु निरंतर की जा रही कार्रवाई

बदायूं - उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशानुसार दिनांक  एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) श्री हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी श्री अभिनव चौधरी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में को कम करने एवं जीरो फर्टिलिटी  जेड.एफ.डी.योजना के अंतर्गत वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, रॉन्ग साइड, सड़क के किनारे खड़े अवैध वाहनों के खिलाफ एवं नशे की हालत में वाहन चलाने पर  निरंतर कार्रवाई की जा रही है, इस कार्यवाही में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों मैं इंटरसेप्टर वाहन द्वार 86 चालान बिना हेलमेट के वाहन चलाने, 55 चालान बिना सीट बेल्ट के प्रयोग, 16 चालान वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग,10 चालान रॉन्ग साइड वाहन चलाने के अभियोग में एवं 112 चालान ओवर स्पीड से वाहन चलाने पर किए गए। सभी जन सामान्य से अनुरोध है कि यातायात के नियमों का पालन करें सुरक्षित यातायात में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें

रिपोर्टर - राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.