पत्रकारों की बैठक में सुरक्षा और भ्रष्टाचार के विरुद्ध एकजुटता पर जोर
सहसवान - रविवार को स्थानीय नारायण भवन में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संगठन के अध्यक्ष अनवर खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संगठन के सभी पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाना था। अध्यक्ष अनवर खान ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पत्रकारिता का कार्य जोखिम भरा है, इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में संगठन पूरी मजबूती के साथ अपने सदस्यों के साथ खड़ा रहेगा। बैठक में संगठन के विस्तार और आपसी तालमेल को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों से अपील की गई कि वे एकजुट होकर कार्य करें ताकि संगठन की आवाज को और प्रभावी बनाया जा सके। बैठक में भ्रष्टाचार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं,इसलिए व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्रकारों को निडर होकर और पूरी एकजुटता के साथ काम करना चाहिए। अध्यक्ष अनवर खान ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में इसी तरह के सार्थक संवाद जारी रखने का आह्वान किया। बैठक में संगठन के वरिष्ठ और युवा पत्रकार उपस्थित रहे।
संवाददाता : अवि शर्मा
No Previous Comments found.