सेफ फ्यूचर अभियान के अंतर्गत 58 स्कूली वाहन चेक किए गए

बदायूं - उत्तर प्रदेश शासन शासन एवं जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशानुसार 01 जुलाई से 15 जुलाई तक चलाए जा रहे से सेफ़ फ्यूचर अभियान के अंतर्गत आज परिवहन विभाग की टीमों द्वारा स्कूल परिसर में जाकर खड़े 58 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा प्रवर्तन दलों द्वारा रोड पर 25 वाहन चेक किए गए जिसमें एक वाहन बिना बीमा एवं बिना प्रदूषण पाए जाने पर सीज किया गया इसके अतिरिक्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन/प्रवर्तन)हरिओम और यात्री/मालकर अधिकारी श्री अभिनव चौधरी द्वारा ओवरलोड वाहनों के सापेक्ष अभियान चलाकर पांच माल वाहनों को थाना कादर चौक एवं परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया, जिसके द्वारा रुपए 1.5 लाख प्रसमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया,

रिपोर्टर - राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.