स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया संचारी रोगों रोक थाम का विशेष अभियान
बदायूं - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 01 से 31 जुलाई तक संचालित "विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान" एवं 11 से 31 जुलाई तक संचालित "दस्तक अभियान" (घर-घर पर दस्तक) सांसद प्रतिनिधि श्री रवि मल्होत्रा और नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल जी ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बहेड़ी में आयोजित संचारी रोग अभियान का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया तथा , संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा अधिकारी श्री विवेक कुमार सक्सेना जी , विष्णु यादव प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) जी एवं सभी स्टाफ़
एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। डॉ विवेक कुमार सक्सेना जी ने बताया कि अभियान की मुख्य बातें और कार्यप्रणाली:समय-सीमा: संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तक और घर-घर दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई तक संचालित है विभागीय समन्वय: स्वास्थ्य विभाग,नगर निगम (स्वच्छता, फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव), पंचायती राज, महिला कल्याण और शिक्षा विभाग मिलकर कार्य करते हैं दस्तक अभियान: आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार,टीबी (TB) और कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करती हैं दवा वितरण: डायरिया नियंत्रण के लिए प्रभावित परिवारों को ओआरएस (ORS) जिंक,और क्लोरीन की गोलियां बांटी जाती हैं बचाव के उपाय:जलभराव रोकें: कूलर,गमलों और टायरों में पानी जमा न होने दें साफ-सफाई: घर के आसपास जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें और कीटनाशक का छिड़काव करें स्वच्छता: पानी उबालकर पिएं और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें।
रिपोर्टर - शमसुल हसन अंसारी
No Previous Comments found.