पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच संगठन जिला बदायूं में बीसवे दिन जारी रहा धरना
बदायूं - आज धरने का बीसवां दिन स्थान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क निकट जिला चिकित्सालय जनपद बदायूं में पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंहß विचार मंच के बैनर तले,अपनी वैधानिक मांगों को लेकर पीड़ित परिवार न्याय की आस में बैठे हैं। आज पीड़ित परिवारों के समर्थन में मंडल उपाध्यक्ष बरेली प्रेम साहू ने पीड़ितों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचकर कहा अगर प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों ने पीड़ितों की मांगों पर ध्यान न दिया तो पीड़ितों की आवाज उच्च अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाने के लिए जल्द ही बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। जिला उपाध्यक्ष ऋषि नंदन शर्मा ने कहा अन्याय के खिलाफ जब पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए समाज, ऐसी संस्था ऐसे प्रभावशली व्यक्तियों से समर्थन मिलता है, तो वह एक जन आंदोलन का रूप ले लेता है जो पीड़ितों की कमजोर पड़ती आवाज को दबाने नहीं देता है और, एक नई गूंज और बुलन्द ताकत देता है। महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामबेटी ने कहा हम प्रशासन से इन तमाम गंभीर मामलों में निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई करने की मांग लगातार कर रहे हैं लेकिन प्रशासन गंभीर नहीं है। धरने का नेतृत्व कर रहे किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल ने कहा जोर जुल्म की टक्कर पर,संघर्ष हमारा नारा है । जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा,इस मौके,पर,किसान प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष बन्ने खां,मंच के सदस्य वीरेंद्र, सिंह प्रशांत सिंह,मोनू यादव,रिंकी,ओंकार सिंह शाक्य,वैसर प्रधान,श्री कृष्ण,गजेंद्र श्रीवास्तव,एवं धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों में कुसुम लता, चन्द्र वती, किसवरी, स्नेह लता, दिलावर हुसैन विनेश सिंह उर्फ विनेश चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे
रिपोर्टर - राजीव सिंह
No Previous Comments found.