बाबा हरदेव सिंह विचार मंच संगठन का आज 24वां दिन भी धरने पर अड़े रहे कोई सुनवाई नहीं
बदायूं - आज धरने का चौबीसवा: दिन स्थान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क निकट जिला चिकित्सालय जनपद बदायूं में पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बैनर तले,अपनी वैधानिक मांगों को लेकर पीड़ित परिवार न्याय की आस में बैठे हैं। आज पीड़ित परिवारों के समर्थन में मंडल अध्यक्ष बरेली डॉ हरिनंदन सिंह ने पीड़ितों से कहा जिले के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बचाने में लगे हुए हैं। लेकिन ध्यान रखना बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के पास पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सभी दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध है। ऐसे लिप्त अधिकारियों को बक्सा नहीं जाएगा
बरेली मंडल उपाध्यक्ष प्रेम साहू ने कहा अब तो हद हो गई भ्रष्टाचार तो इन अधिकारियों के डीएनए में समा गया है । नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा गरीबों को न्याय मिलना मुश्किल हुआ,बिना रिश्वत लिए अधिकारी नहीं करते हैं काम। धरने का नेतृत्व कर रहे किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल ने कहा अब तो हद हो गई न्यायपालिका पुलिस विभाग राजस्व विभाग शिक्षा विभाग विकास विभाग,अन्य भी भ्रष्टाचार करने में पीछे नहीं है जिला उपाध्यक्ष ऋषि नंदन शर्मा ने कहा, आज धरने को 23 दिन हो गए अभी तक प्रशासन द्वारा ना तो भू माफिया पर रिपोर्ट दर्ज हुई है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है इससे लगता है की गरीब असहाय लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन गंभीर नहीं है। इस मौके,पर,विनोद साहू,जिला सचिव राजू कश्यप,मंच के सदस्य वीरेंद्र,सिंह राजू मौर्य, एवं धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों में कुसुम लता,चन्द्र वती,किसवरी,स्नेह लता,दिलावर हुसैन,विनेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे
रिपोर्टर - राजीव सिंह
No Previous Comments found.