पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच जनपद बदायूं एवं बरेली मंडल के पदाधिकारी का संगठन
बदायूं - पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच संगठन पदाधिकारियों ने ऋषि नंदन शर्मा जिलाध्यक्ष बदायूं अपना दल कमेरावादी व जिला अध्यक्ष बरेली सुभाष पटेल, एवं मंडल अध्यक्ष बरेली आनंद मोहन पटेल के नेतृत्व में डॉ हरिनंदन सिंह मंडल अध्यक्ष बरेली पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच, प्रेम साहू मंडल उपाध्यक्ष बरेली, एवं जनपद बदायूं कार्यकारिणी के वीरपाल प्रजापति ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर, विनोद साहू सदस्य, अशोक कुमार सदस्य ने प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कुंवर अभिजय सिंह पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की कुंवर अभिजय सिंह पटेल ने मंच द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा मंच द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में भ्रष्टाचार के खिलाफ,शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए समाज को जागरुक करते हुए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और उन्होंने मंच की आवाज को प्रमुखता से उठाने की बात कही इस मौके पर मंच के सदस्यों के साथ काफी लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - राजीव सिंह

No Previous Comments found.