परिवहन विभाग की ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, 10 वाहनों के चालान कर ₹4 लाख का जुर्माना वसूला
बदायूं - जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री हरिओम एवं यात्री /माल कर अधिकारी श्री अभिनव चौधरी के द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर संचालित हो रहे 10 ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए तथा ₹4लाख की धनराशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई।
परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों एवं स्वामियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ने के साथ-साथ सड़कें एवं पुल भी क्षतिग्रस्त होते हैं। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। वाहन स्वामियों से अपील की गई कि वे निर्धारित भार क्षमता का पालन करें तथा यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
रिपोर्टर - राजीव सिंह

No Previous Comments found.