बदायूँ में 18वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

बदायूं : ताइक्वांडो एसोसिएशन (पंजीकृत) के तत्वावधान में 18वीं बदायूँ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 14 व 15 नवम्बर 2026* को ज़ीलॉट पब्लिक स्कूल, अलापुर रोड, बदायूँ में किया गया।यह चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन (पंजीकृत) से संबद्ध है और फिट इंडिया अभियान से प्रेरित है। दो दिवसीय इस चैंपियनशिप में जिले के विभिन्न स्कूलों, क्लबों और अकादमियों से आए सैकड़ों बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों ने क्योरुगी (फाइट) और पूमसे (फॉर्म) वर्ग में एक से बढ़कर एक दांव-पेंच दिखाए। दर्शकों ने खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और आत्मविश्वास की खूब सराहना की। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तर से आगे राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में बदायूँ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राजन महिंद्रत्ता, उपाध्यक्ष श्री नीरज कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष श्री अक्षज रस्तोगी, सचिव सरदार अजय पाल सिंह, संयुक्त सचिव डॉ. कृष्णा सिंह, कोषाध्यक्ष श्री सौरभ रस्तोगी एवं फाउंडर ऑडिटोरियम ताइक्वांडो अकादमी श्री गिरधारी सिंह राठौर सहित अन्य पदाधिकारी, कोच, रेफरी और अभिभावक उपस्थित रहे।सचिव सरदार अजय पाल सिंह ने कहा कि "ताइक्वांडो केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास का माध्यम है। बदायूँ के बच्चे राष्ट्रीय स्तर तक जाने की क्षमता रखते हैं। हमारा प्रयास है कि हर बच्चे को सही मंच मिले।"
संयुक्त सचिव डॉ. कृष्णा सिंह ने कहा कि _"बेटियों के लिए आत्मरक्षा की ट्रेनिंग आज की सबसे बड़ी जरूरत है। ऐसी चैंपियनशिप से बच्चों में फिटनेस और आत्मबल दोनों बढ़ता है।"_कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों, कोचों, रेफरियों और वॉलिंटियर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रिपोर्टर : राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.