सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के तृतीय दिवस में परिवहन विभाग की प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई

बदायूं :  बदायूं में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत तृतीय दिवस परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान श्री हरिओम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एवं श्री अभिनव चौधरी यात्री/मालकर अधिकारी बदायूं के द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने एवं वाहन चलाते हुए सोशल मीडिया के लिए रील बनाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 10 चालान किए गए।

इसके अतिरिक्त अनधिकृत रूप से संचालित डग्गामार वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 03 वाहनों के चालान किए गए तथा 02 डगगा मार वैन को उप संभागीय परिवहन कार्यालय, बदायूं में सीज किया गया।परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग एवं रील बनाने जैसी लापरवाही न करें। यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा।

रिपोर्टर : राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.