ककोड़ा मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था सुदृढ़

बदायूं - जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार ककोड़ा मेला-2026 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा व्यापक यातायात प्रबंधन किया जा रहा है।

मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए वाहनों के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों एवं प्रवेश मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मेले में आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है, जिससे मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।परिवहन विभाग द्वारा यात्री वाहनों, बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं अन्य वाहनों की  जांच की जा रही है। वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें, मेले में कार पार्किंग, ट्रैक्टर पार्किंग, सरकारी बस एवं प्राइवेट बस पार्किंग सबके लिए स्थान निश्चित है,उसको मार्किंग किया गया है, सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन न रोकें तथा यातायात कर्मियों द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें।परिवहन विभाग की अपील: ककोड़ा मेला में आने वाले सभी श्रद्धालु सुरक्षित यात्रा करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा प्रशासन का सहयोग करें, ताकि मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहे।जिला प्रशासन बदायूं एवं परिवहन विभाग की ओर से जनहित में जारी।

रिपोर्टर - राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.