42वीं स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बदायूं के खिलाड़ियों का जलवा, 18 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

बदायूं - 42वीं स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बदायूं के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 20, 21 एवं 22 नवंबर 2026 को विवेक यूनिवर्सिटी, बिजनौर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बदायूं के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए।चैंपियनशिप से वापस बदायूं पहुंचने पर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन बदायूं द्वारा खिलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के उपसचिव डॉ. कृष्णा सिंह, उपाध्यक्ष श्री गिरधारी सिंह राठौर एवं उपाध्यक्ष श्री नीरज शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को माला पहनाकर एवं बधाई देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का नेतृत्व एवं टीम का संचालन अजय पाल सिंह ने किया। टीम कोच देव पाल सिंह के निर्देशन में सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए पदक हासिल किए। बदायूं ताइक्वांडो संघ के सचिव अजय पाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से यह शानदार सफलता प्राप्त हुई है।

गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी1. अनुश्री शर्मा
2. मितांश पाल
3. राग रस्तोगी – पूमसे पेयर
4. शुभनील राठौर
5. अलीशबा फातिमा – पूमसे पेयर
6. अजय पाल सिंह – सीनियर टीम पूमसे
7. अनाभ्या राठौर
8. अनाबिया हाशमीसिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ी1. यांश रस्तोगी
2. अलीशबा फातिमा – पूमसे
3. देवांश शस्तोगी
4. देवांगना रस्तोगी
5. माही
6. अभिनव पटेल
7. वाफिया खान

ब्रॉन्ज मेडल विजेता खिलाड़ी

1. देवांश गुप्ता
2. राजा

रिपोर्टर - राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.